Thursday, December 15, 2022

स्कंदगुप्त (skandagupta) (455_467 ई. )

स्कंदगुप्त कुमारगुप्त के पुत्र थे स्कंदगुप्त ने हूणों  को पराजित करने के बाद विक्रमादित्य की उपाधि धारण की। हूणों को पराजित करने वाला स्कंदगुप्त भारत ही नहीं यूरोप एवं एशिया का भी प्रथम वीर था संभवत: 
सिहासन प्राप्ति हेतु उसे अपने भाई पूरूगुप्त से संघर्ष करना पड़ा था। इस प्रकार आंतरिक विपत्तियों के बावजूद उसने पेत्रक साम्राज्य की सुरक्षा करते हुए विस्तार भी किया। भीतरी स्तंभ लेख एवं कहोम स्तंभ लेख से पता चलता है कि उसकी अधीनता सैकड़ों नरेश स्वीकार करते थे कथासरित्सागर मैं स्कंद गुप्त द्वारा दिग्विजय के लिए एक बड़ी सेना भेजी जाने और दक्षिणी प्रदेशों , मध्य प्रदेश , सौराष्ट्र , गंगा के पूरब के प्रदेशों तथा कश्मीर विजय का उल्लेख है
रुद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख से ज्ञात होता है कि चंद्रगुप्त के सौराष्ट्र प्रांत के गवर्नर पुष्य गुप्त ने ऊर्जित पर्वत से निकलने वाली सुवर्ण सिक्ता तथा पलाशिनी  नदियों के पानी को रोककर सुदर्शन झील( बांध) का निर्माण कराया था अशोक के सौराष्ट्र प्रांत के गवर्नर गवर्नर तुशास्य ने इस बांध से नैहरे निकलवाई 150 ई के लगभग इस बांध के टूट जाने पर शक क्षत्रप रुद्रदामन प्रथम ने व्यक्तिगत खर्चे से अपने गवर्नर सुविचार द्वारा उसकी पुणे मरम्मत कराई स्कंद गुप्त के शासनकाल के प्रथम वर्ष में ही उस झील का बांध पुनः टूट गया जिससे जनता को भीषण कष्ट होने लगा अध्यक्ष चंद्रगुप्त के सौराष्ट्र प्रांत के गवर्नर पूर्ण दत्त के पुत्र चक्रपालित ने पुनः इसकी मरम्मत कराई तथा इसके तट पर एक विष्णु मंदिर का निर्माण कराया स्कंदगुप्त स्वम वैष्णव था परंतु वे धार्मिक रूप से सहिष्णू  था 
भीतरी स्तंभ लेख के अनुसार स्कंद गुप्त ने विष्णु मंदिर एवं विष्णु प्रतिमा की स्थापना की। कहोम स्तम्भ से ज्ञात होता है कि उसके काल में मधुर मदर नामक एक व्यक्ति ने जैन तीर्थ कारों की पत्थर की पांच मूर्तियां स्थापित कराई इस प्रकार स्कंद गुप्त वंश का अंतिम महान सम्राट था। वह एक महान विजेता उदार एवं महान शासक था आर्यमंजुश्रीमूलकल्प मैं स्कंद गुप्त को एक बुद्धिमान एवं प्रजा वत्सल शासक बताया गया है जूनागढ़ अभिलेख से प्रमाणित होता है कि वह एक योग्य विचारशील दयावान लोक हितकारी तथा प्रजापालक शासक था

No comments:

7 ऐसे रोचक तथ्य जिन्हें पढ़ने के बाद आप कहेंगें – ‘अरे भाई पहले क्यों नही बताया’

  १ – शायद ही आपको इस बात की जानकारी हो लेकिन बता दे की दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका  के पास कई न्युक्लियर वैपन हैं और उन्हीं को लॉन...